#ग़ज़ल@रमेश 'कँवल'075
क़ुरबत की तल्खियों से पिघलने लगी है शाम
अब फ़ासलों के शहर में ढलने लगी है शाम
शोहरत की धूप छत की बुलंदी में खो गई
शबनम की बूंद-बूंद से जलने लगी है शाम
महफ़िल में बोलता था बहुत,शख़्स खोखला
यह राज खोलने को उछलने लगी है शाम
दिल्ली का शाप-माल हो या शामे -लखनउ
अल्हड़ कुंवारियों सी मचलने लगी है शाम
ग़ज़लों की ताजगी से सराबोर है 'कँवल'