#2025 ईश वंदना'रमेश 'कँवल' 01
तेरा शुक्रिया है - तेरा शुक्रिया है
मुझे तूने ईश्वर, बहुत कुछ दिया है
तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है
अगर चांद और ये, सितारे न होते
ख़ुशी के हसीं सब, नज़ारे न होते
मुझे तूने उपकृत, हमेशा किया है
तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है
नदी झील सागर, से जग की ख़ुशी है
पहाड़ और वन से, ही ये ज़िन्दगी है
ये अनमोल तूने, कृपा जो किया है
तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है
हमेशा किया है, मुझे तूने आबाद
मगर मैंने तुझको, किया है नहीं याद
क्षमा कर दो मुझको, न कुछ गर किया है
तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है
सृजन 31 दिसम्बर,2024